कांकेर
चारामा, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले चारामा थाना में पदस्थ आरक्षक तरुण सिन्हा (आरक्षक क्रमांक-664) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान अतिथियों ने आरक्षक तरुण सिन्हा के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा और भविष्य में भी इसी समर्पण एवं ईमानदारी के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दीं।
आरक्षक तरुण सिन्हा को मिले इस सम्मान पर चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर सहित थाना परिवार के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।