‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 30 जुलाई। नवागांव (बेलाही) स्थित श्री सिद्धिविनायक आश्रम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 3000 शिष्य एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और भक्तिमय उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 6 बजे गुरुदेव उमेशानंद गिरी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शिष्यों को दीक्षा प्रदान करने के साथ हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से गुरु पूजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने अपने सद्गुरु के प्रति आस्था व्यक्त कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महोत्सव में पहुंचे सभी शिष्यों एवं आगंतुकों के लिए विशाल भंडारा एवं भोजन-प्रसादी की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। जय मां तारिणी मानस मंडली की साध्वी अनुसुइया एवं साध्वी अहिल्या ने संगीतमय सत्संग प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं बोलबम शिव मानस परिवार, कौंदकैरा तथा लीलाधर कीर्तन-भजन मंडली, बोरसी ने आकर्षक भक्ति प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गुरुपूजन का वैदिक मंत्रोच्चारण मुंगेली के मुकेश दीक्षित महाराज एवं विक्रांत त्रिपाठी महाराज द्वारा कराया गया।
आयोजन को सफल बनाने में श्री सिद्धिविनायक आश्रम राजिम (नवागांव) के सभी शिष्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर सत्यानंद गिरी, कृष्णा गिरी, अरविंद चौहान, डॉ. ताराचंद साहू, क्रांतिलाल साहू, कृष्णा देवांगन, देवकी साहू,मंजू साहू,धात्रि साहू, तेजेश साहू, हुलंसी साहू, इंदु साहू,तुलाराम साहू, राजेंद्र साहू, डेरहूराम साहू, सोमप्रकाश साहू,भागीराम साहू, राधे साहू,तारनी ध्रुव, सरपंच हेमलाल नेताम, रानी परतेवा सहित बड़ी संख्या में शिष्य उपस्थित रहे। वहीं डॉ.प्रज्ज्वल सोनी, तुकाराम कंसारी, नागेंद्र निषाद,थानेश्वर तारक, सोनी साहू, नेमी साहू, गुलाबचंद साहू, दयाशंकर, प्रशांत, तेजराम ध्रुव, कमल सोनकर, राधेश्याम सहित अनेक साधु-संत एवं श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु पूजन में सहभागिता निभाई।