गरियाबंद

मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
29-Jul-2026 2:10 PM
मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 29 जुलाई। मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के तत्वावधान में नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार के सामुदायिक भवन के पास नेहरू गार्डन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.आर. सिन्हा ने ग्रुप के सदस्यों का शुगर (ब्लड शुगर) एवं रक्तचाप (बीपी) की नि:शुल्क जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। डॉ.सिन्हा ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर शुगर और बीपी की जांच कराने से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उचित उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने, सुबह की सैर करने तथा तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की। ग्रुप के सदस्यों ने इस उपयोगी स्वास्थ्य पहल के लिए डॉ. के.आर. सिन्हा का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट