गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 30 जुलाई। समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का राष्ट्रव्यापी संकल्प के साथ देश और प्रदेश में संत रविदास जी की 650वीं जयंती मनाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अभनपुर विधानसभा के भाजपा चंपारण-तामासिवनी मण्डल के ग्राम तोरला में मण्डल द्वारा संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू कार्यक्रम में शामिल होकर संत रविदास की मंदिर में पूजा अर्चना कर संबोधित करते हुए संत रविदास जीवनी पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा समाज के लोगों को संत रविदास के मार्ग में चलने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष तोषण लाल साहू, जनपद पंचायत अभनपुर सभापति ब्रह्मानन्द साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ढीढी, महामन्त्री आशाराम साहू, खिलेन्द्र साहू,कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार साहू, मिडिया सहप्रभारी रीवन लाल यादव, कार्यालय प्रभारी बलराम साहू,सरपंच तोरला ओंकार बंजारे, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कविता साहू,जिला कार्यकारणि सदशय गोविंद नारायण साहू, मण्डल किसान मोर्चा के महामंत्री परस राम साहू, युवा मोर्चा के महामंत्री रविकांत तारक, मंत्री दानिराम तारक,महावीर साहू सहित बड़ी संख्या में समाज और ग्रामीण जन उपस्थित थे।