गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 28 जुलाई। सुदर्शन जन सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के श्री बालाजी सिटी अस्पताल में 29 जुलाई बुधवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देगी। शिविर में मरीजों को ओपीडी परामर्श (डॉक्टर कंसल्टेशन), ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच, शुगर जांच, ईसीजी, एक्स-रे तथा ब्लड ग्रुप जांच जैसी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर के दौरान सभी दवाइयों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में 24म7 आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं।