गरियाबंद

नि:शुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध
29-Jul-2026 2:13 PM
नि:शुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध

 नवापारा-राजिम, 29 जुलाई। राजिम गरियाबंद रोड स्थित सोहम मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब किडनी रोगियों के लिए निशुल्क डायलिसिस सेवा प्रारंभ की है, हास्पिटल के डॉ.दीपक रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि किडनी रोग से पीडि़त मरीजों के लिए अब नि:शुल्क डायलिसिस सेवा उपलब्ध है। इसके तहत नियमित डायलिसिस सेवाएं, अनुभवी चिकित्सकीय टीम डॉ.दीपक रजक, डॉ.युगल चंद्राकर, डायलिसिस टेक्निशन सत्यम दिनकर के साथ सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार,किडनी के अलावा सभी प्रकार के रोगियों का ईलाज,पात्र मरीजों हेतु नि:शुल्क सेवा के लिए तत्पर है।


अन्य पोस्ट