गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 28 जुलाई। विगत दिनों श्रीराधा कृष्ण मंदिर में एकल अभियान के शिल्पकार एवं संस्थापक सदस्य श्याम गुप्त ने मध्य छत्तीसगढ़ भाग स्तरीय दो सत्रों में बैठक लिए जिसमें मध्य छत्तीसगढ़ के चार अंचल बिलासपुर, राजनंदगांव, महासमुंद एवं नवापारा के कुल 27 सेवाब्रती एवं 53 सच अंचल भाग संभाग एवं प्रभाग स्तर के कुल 13 जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे।
बैठक का शुभारंभ मां भारती की पूजा अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ से किया गया। बैठक में सर्वप्रथम श्याम जी ने कार्यकर्ताओं से वनवासी क्षेत्र में एकल अभियान के तहत पंचमुखी शिक्षा की गतिविधियों की समीक्षा किये अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को 6 महीने का प्रवास रखने के लिए संकल्प लिए साथी समिति सदस्यों को माह में दो दिन वनवासी क्षेत्र में प्रवास करने का आह्वान किया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आत्मा बनवासी क्षेत्र में बसी है इसलिए हमें वनांचल में रहने वाले भाई बहनों की शिक्षा दीक्षा पर विशेष ध्यान रखना चाहिए ।
अगर यह बनवासी शिक्षित हो गए ।
तो हमारा देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा विधर्मियों द्वारा इस क्षेत्र में धन एवं अन्य साधनों द्वारा सनातन को समाप्त करने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है उसे सावधान रहना है मंदिरों में देवी देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ इन वनवासी भाई एवं बहनों की भी विकास के लिए नगर के सभी संपन्न लोगों को तन मन धन से सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने वर्तमान भारत में राजनीतिक स्थिरता के कारण जो सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है उससे विदेशी शक्तियों को पीड़ा हो रही है और वे भारत में गृह युद्ध हो इसके लिए अनेक षड्यंत्र रच रहे हैं परिणाम स्वरूप कुछ अपने ही लोग उनके बहकावे में आकर भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं जिनके विरुद्ध हमें वैचारिक युद्ध के साथ-साथ सशस्त्र युद्ध के लिए भी तैयार रहना है गुप्त जी ने उपस्थित सभी लोगों को गांव एवं शहरों में हनुमान परिवार बनाने का आह्वान किया और इस हनुमान परिवार को हर क्षेत्र में इतना सशक्त और संगठित करने का प्रयास करें जिससे विदेशी ताकते भारत की ओर आज दिखाने का साहस न कर सके। उन्होंने सभी वनवासी भाइयों को स्वालंबी बनाने के लिए विशेष अभियान चलने का उपाय बताए और कहा की स्वावलंबी व्यक्ति ही स्वाभिमानी व्यक्ति बनता है और स्वाभिमानी व्यक्ति बनने से हमारे भारत माता सुरक्षित रहेगी/ इस एक दिवसीय समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से गोपाल यादव प्रांत सह कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्राची गर्ग प्रभाग अध्यक्ष एकल अभियान संभाग अध्यक्ष महेंद्र कांत संघानी संभाग सचिव राजीव नंदे केंद्रीय गतिविधि प्रशिक्षण प्रमुख प्रदीप सवाई उड़ीसा प्राथमिक शिक्षा केंद्रीय सदस्य सुश्री इति मिश्रा, शछत्तीसगढ़ मध्य भाग अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, बिलासपुर अंचल अध्यक्ष पवन खत्री, राजनांदगांव उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासमुंद अध्यक्ष धर्मेंद्र डड़सेना, नवापारा सचिन वीरेंद्र साहू,भाग सचिव प्रफुल्ल दुबे, सहसचिव रूपेंद्र चंद्राकर,सदस्य योगिता सिन्हा,सुनंदा जैन,सरोज कंसारी, रामूराम साहू, भाग गतिविधि प्रमुख रविशंकर साहू,रेखा बंजारी,ललित पांडे,लखन साहू, डॉ. टीकम वर्मा, संरक्षक सदस्य सनत चौधरी,ग्राम विकास प्रभारी भूपेंद्र सोनी एवं भाग प्रमुख करण सिंह मरावी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाग सचिव प्रफुल्ल दुबे एवं आभार प्रदर्शन भाग अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल ने किया।