गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 30 जुलाई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा रायपुर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष बलराम तिवारी के निधन पर अलका अग्रवाल भवन अभनपुर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज, क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामूराम साहू,नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाटिल,केस शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, छगन मुदडा, सुभाष तिवारी, प्रवीण बजाज,गरियाबंद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, टीकम साहू,प्यारेलाल सोनकर, प्रेमलाल टोडर, गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेद्र वर्मा, महामंत्री चेतन साहू,मण्डल उपाध्यक्ष गुलशन साहू,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष द्विज राम साहू, बुद्धेश्वर साहू, परस राम साहू,आत्मा राम साहू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।