गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात भाजपा किसान मोर्चा नवापारा मंडल द्वारा ग्राम पंचायत उमरपोटी में सुना गया।
इस अवसर पर देशवासियों की उपलब्धियों,नवाचार, संस्कृति, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को समर्पित यह संवाद हम सभी को नई ऊर्जा,नई प्रेरणा और नई दिशा प्रदान करता है।
मन की बात आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम बस नहीं है यह राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। यह संवाद प्रधानमंत्री जी और देश की जनता के बीच विश्वास, विचार और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त सेतु बन चुका है।
मौके पर परदेशीराम साहू जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रायपुर ग्रामीण,मण्डल अध्यक्ष द्विजराम साहू,सुरेश साहू, गुहा राम साहू,पीकेश्वर सिन्हा, राधेश्याम साहू,कुमार साहू,समारु साहू,दरवन साहू,बिशाल सिन्हा, एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता ग्राम वासी उपस्थित थे।