गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 30 जुलाई। राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन जिला गरियाबंद का चतुर्थ वर्षगांठ जामगांव में सिन्हा समाज भवन में जिला स्तरीय धूमधाम के साथ मनाया गया।
संगठन के मिन्जुन साहू ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू संगठन के विभिन्न उद्देश्यों को लेकर काम कर रहा है,जिसमें प्रमुख रूप से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए एवं देश भर में जितने भी मठ मंदिर है जो क्षतिग्रस्त है उसे जिर्णोद्धार करने हेतु और देशभर में हिंदू सनातनियों को अपने सनातन धर्म के प्रति आस्था श्रद्धा प्रकट करने के भाव को लेकर यह संगठन पूरे देश भर के साथ गरियाबंद जिला में भी कार्यकर्ता राष्ट्रहित कार्यों में लगे हुए हैं।
वर्षगांठ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के रोशन दुबे, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन जिला गरियाबंद के जिला अध्यक्ष दशरथ सिन्हा,जिला प्रभारी मिन्जून साहू, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा, जिला संगठन प्रमुख अमृत शर्मा, संभाग के पदाधिकारी युवराज साहू,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के सभापति के प्रतिनिधि कोमल ढीढी,वरिष्ठ जिला सदस्य राष्ट्रीय हिंदू वाणी संगठन एवं जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा गरियाबंद जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव,भाजपा मंडल फिंगेश्वर के मण्डल अध्यक्ष डॉ मंजूलता हरित,महिला मोर्चा फिंगेश्वर मण्डल अध्यक्ष संगीता साहू,पूर्व सभापति मधुबाला रात्रे,ग्राम पंचायत जामगांव के सरपंच रेणुका डहरे,जिला महिला मोर्चा के मंत्री राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के एवती साहू,भाजपा महिला मोर्चा मण्डल फिंगेश्वर के महामंत्री नीरा साहू, जिला सदस्य राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के भागवत सिन्हा,मीडिया प्रभारी नीलम साहू,मेवालाल तारक, ग्राम पंचायत जामगांव के वरिष्ठ पंच शिवराम सिन्हा,पार्वती पटेल,होमेश्वरी साहू,नंदनी यादव, गनेशिया दीवान,शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे के द्वारा सदस्यता अभियान का भी प्रारंभ किया गया। जिसमें पच्चास से अधिक सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किये। साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया,जिसमे प्रमुख रूप से सुखीराम दीवान,धनीराम साहू, नाथूराम साहू,बिसाहू राम साहू, घनाराम साहू,कौशिल्या साहू,नंदनी दीवान, भगेलू साहू तिलक लगाकर एवं गमछा भेट कर सम्मान किया गया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र साहू,हेमू सिंन्हा,सरस्वती दीवान,कुमारी साहू, संतोषी साहू,धनेश्वरी ध्रुव,गिरधर साहू,नेपाल सिंह,राजू, संतोष सेन, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।