‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 फरवरी । जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन के नेतृत्व में जिला न्यायालय के सामने गुरुवार को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर में लगातार अधिवक्ताओं के साथ हो रहे हमले मारपीट के संबंध में गहरी चिंता व्यक्त की गई। साथ ही रायगढ़ में हाल ही में अधिवक्ताओ के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश भर में एडवोकेट पोटेक्शन एक्ट लागू करने रायगढ़ के तहसीलदार के ट्रांसफर को अपर्याप्त बताते हुए उसे बर्खास्त करने, रायगढ़ के बेगुनाह अधिवक्ता साथियों पर दर्ज आपराधिक मामलों को निशर्त वापस लिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
इस दौरान अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से विरत रहे। धरना प्रदर्शन पश्चात अधिवक्ता धरना स्थल से पटेल चौक होते हुए रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुचे जहाँ मुख्यमंत्री, राज्यपाल के नाम का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया व मांगों को लेकर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की।
धरना प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता ऋषिकांत तिवारी, सलीमुद्दीन कुरैशी, तुलसी साहू, संतोष वर्मा, नितेश साहू, शिवशंकर सिंह, प्रशांत जोशी, रमा श्रीवास्तव, ब्रजेश बिजपुरिया, वकील तांडी, नागेंद्र शर्मा, उमा भारती, चन्द्रकला साहू, सैफ कुरैशी, रामजीवन यादव, हरजीत सिंह धंजल, संजीव तिवारी,रोहित राजपूत, अनुराधा बक्शी, विकास चौधरी, राम पाटनकर, ढाल सिंह देवांगन सहित अन्य अधिवक्ता ओ ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने किया।
प्रदर्शन में संघ की अध्यक्ष नीता जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सुनीता कसार, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्ण राज चंदेल, सांस्कृतिक सचिव मोनिका सिंह, ग्रंथालय सचिव द्रोण ताम्रकार, केपी साहू, सदस्य अशोक सिन्हा, अमर जैन, आकाश कश्यप, आशीष तिवारी, आशीष शुक्ला, उमा भारती साहू, चन्द्रकला साहू, रोहित देवांगन, हरिशंकर निर्मलकर, अजय बर्छीया, जितेंद्र देशमुख, साकेत मिश्रा, प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम सोनारे, उत्तम चौधरी, आशीष सूर्यवंशी, मनीष अग्रवाल, बलराम वर्मा, पूरन बघेल सहित बड़ी सं या में उपस्थित थे।
यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो। दानिश परवेज व मनोज मिश्रा ने दी है।