दुर्ग

बारह बोरा चावल, बीस किलो शक्कर ले गए चोर
25-Feb-2022 4:04 PM
बारह बोरा चावल, बीस किलो शक्कर ले गए चोर

भिलाई नगर, 25 फरवरी । राधिका नगर स्थित शासक उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़ रात में अज्ञात चोर कांटा तराजू समेत राशन चोरी कर ले गए हैं। दुकान के सेल्समैन मोहम्मद ईसा आजाद (32 वर्ष) की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  सेल्समैन ईसा आजाद पिता अब्दुल जलील निवासी राधिका नगर वार्ड -07 ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय उचित मूल्य की दुकान नयनतारा सहकारी भंडार आरक्षी नगर में हितग्राही को राशन वितरण कर के शाम 7 बजे घर चला गया था। सुबह 8 बजे आया था तो देखा कि शटर का ताला टूटा है और दुकान में रखा 12 बोरा चावल, 20 किलो शक्कर, कांटा तौल नहीं था।


अन्य पोस्ट