दुर्ग
दुर्ग, 25 फरवरी । नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 34 शिवपारा चंडी मंदिर स्थित सामुदायिक शौचालय के संचालक द्वारा देखभाल नही करने पर और शौचालय में साफ सफाई नहीं किया तो परिसर में आने जाने वाले नागरिकों व रहवासियों को दुर्गंध से परेशान होना पडता है। जिस पर पार्षद एवं वार्ड नागरिकों द्वारा सामुदायिक शौचालय के संचालनकर्ता द्वारा रख रखाव का कार्य सुचारू रूप से संपादित नहीं किये जाने की निरन्तर शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सामुदायिक शौचालय का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शौचालय की संपूर्ण व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई। नोटिस के माध्यम से स्वच्छ्ता श्रृंगार योजना के अंतर्गत नियम शर्तो का उल्लंघन करने के कारण संचालनकर्ता मेमोरियल स्व सहायता समूह वार्ड 41 केलाबाड़ी के संचालक द्वारा नोटिस आदेश का जवाब समाधानकारक नहीं होने के कारण अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया।