दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं दुर्ग जिला शतरंज संघ द्वारा नेशनल सीनियर महिला शतरंज स्पर्धा के लिए दुर्ग जिले से 2 चयनित छात्रा इशिका आर्याना मेडके एवं चरणजीत कौर का राज्य शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास सह सचिव एवं जिला सचिव संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव मिथिलेश बंजारे एवं कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी द्वारा स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
यह दोनों चयनित छात्रा 25 फरवरी से 2 मार्च तक भुनेश्वर में आयोजित स्पर्धा में भाग लेने आज रवाना हुए। डी पी एस मरोदा की क्लास 3 की छात्रा इशिका आर्याना को हेडमिनिस्ट्रेस लिपिका बेनर्जी एक्टिविटी इंचार्ज अदिति लागवांकर, शशी चन्द्रा, किरण शर्मा, मंजू ओली व स्कूल स्टाफ एवं छात्रों के उपस्थिति में यह सम्मान हेडमिनिस्ट्रेस लिपिका बेनर्जी एवं राज्य शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास द्वारा इशिका को ट्राफी, चेस बोर्ड एवं दो टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया।
राज्य शतरंज संघ ने कुरूद में स्थित नालंदा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल की 9 वीं क्लास की छात्रा चरणजीत कौर का भी सम्मान स्कूली छात्रों के बीच स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष एस एच कोया, उपाध्यक्ष विमल राबी, कोषाध्यक्ष रामदास एवं प्रिंसिपल के एस घोषाल, प्रदीप दास द्वारा किया।
इस अवसर पर ईश्वर सिंह राजपूत तुलसी सोनी मिथिलेश बंजारे उपस्थित थे। दोनों स्कूलों में जिला शतरंज संघ द्वारा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की महत्वकांक्षी योजना चैस इन स्कूल के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन तुलसी सोनी ने किया।