दुर्ग

प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने पर चार लोगों के खिलाफ 2000 रुपए का अर्थदण्ड
24-Feb-2022 3:33 PM
प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने पर चार लोगों के खिलाफ 2000 रुपए का अर्थदण्ड

दुर्ग, 24 फरवरी ।  निगम द्वारा आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर सिंगल यूज पॉलिथीन उपयोग करने वालो पर कार्रवाई की गई कार्रवाई उरला आहता, अग्रेसन चौक और आसपास के क्षेत्रों पर की गई।

शराब भट्टी अहाता संचालकों से भी पॉलिथीन उपयोग करने पर फाइन लगाया गया एवं पॉलिथीन उपयोग करने पर फाइन लगाया गया एवं पॉलिथीन जप्ती की कार्रवाई की गई। आयुक्त ने सभी व्यवसायियों से अपील कर कहा है कि पॉलिथीन का उपयोग करने से स्वास्थ्य एवं जनहित पर विपरीत असर पड़ता है, पॉलिथीन का उपयोग करना बंद कर दे, जांच के दौरान पॉलीथिन पाए जाने पर उनके खिलाफ अधिक राशि के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा, शशि यादव एवं भुवनदास साहू मौजूद थे. जिन व्यवसायियों से अर्थदण्ड वसूल किया गया, उसमें  सौम्या दोना पत्तल से 500 रुपए, अरविन्द्र गुप्ता आहता उरला से 500 रुपए, रिकेश साहू जरनल स्टोर्स 500 रुपए, राजपूत नाश्ता सेंटर अग्रेसन चौक 500 रुपए कुल 2000 रुपये जुर्माना की कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट