दुर्ग

शहीद तरूण की स्मृति में 7 दिवसीय मैच का शुभारंभ
25-Feb-2022 5:49 PM
शहीद तरूण की स्मृति में  7 दिवसीय मैच का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 25 फरवरी। शहीद तरुण देशमुख के पुण्य स्मृति में ग्राम खोपली में 7 दिवसीय मैच का शुभारंभ ग्राम पंचायत खोपली सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा ने फीता काटकर किया। उतई समीप ग्राम खोपली में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहीद तरुण देशमुख के पुण्य तिथि के अवसर पर किया जाता हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अथिति खोपली सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा ने कहा है कि कोई भी खेल हो खेल भावना से खेलें। खेल के समय सभी खिलाड़ी अनुसाशन का पालन करें और आयोजक समिति का सहयोग करें। जब भी इस तरह का खेल का आयोजन होगा तो मेरे तरफ हमेशा पूरा सहयोग रहेगा। हमारे गांव के शहीद तरुण देशमुख बहुत ही सरल स्वभाव के थे  आज भी पूरे गांव इस को याद करके गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता हैं।

इस अवसर पर सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा, पंच राजूलाल साहू,मंशा भारती,अध्यक्ष भीषम वर्मा,उपाध्यक्ष मयंक काकड़े,कोषाध्यक्ष विक्रम चंद्रकार,सचिव टिकेश्वर यादव,संचालक विकास देशमुख,जीतू वर्मा,देवेंद्र यादव,गोलू वर्मा,पिंटू मारकंडेय, कप्तान कौशल, उपकप्तान नरेंद्र यादव, भूनेश्वर वर्मा, पुरेंद्र वर्मा, शुभम वर्मा, झुमन काकड़े, वासुदेव वर्मा, रवि चंद्रकार, अखिलेश  चंद्रकार, नविन चंद्रकार, धनेश देशमुख, प्रमोद काकड़े, बलदाऊ चंद्रकार ,टूमन लाल चंद्रकार, देवेन्द भारती, अरुण भारती, लीलाधर कौशिक, सागर वर्मा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट