दुर्ग

अपर मुख्य सचिव ने कुम्हारी के आदर्श गौठान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
24-Feb-2022 4:30 PM
अपर मुख्य सचिव ने कुम्हारी के आदर्श गौठान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 24 फरवरी ।
छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू ने कुम्हारी के आदर्श गौठान  का निरीक्षण कर गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी  ली इस दौरान जिला कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, एस. भारती दासन सचिव (कृषि) छग शासन, बृजेश सिंह क्षत्रिय एसडीएम धमधा मुख्य नगर पालिक अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा, नायाब तहसीलदार अजीत चौबे , मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर एवं के रविकुमार उपाध्यक्ष नगरपालिका कुम्हारी सहित पालिका  के अधिकारी मौजूद थे।

प्रदेश के गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव सुब्रत साहू ने बुधवार को कुम्हारी के आदर्श गौठान  का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, वहीं गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया।
मुख्य अपर सचिव सुब्रत साहू ने गौठान की अवधारणा को समग्रता के साथ क्रियान्वयन करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि  गौठान में ऐसी गतिविधियां संचालित की जाय जो लोगों में रुचि पैदा करने वाली हों। उन्होंने बताया कि गौठान वास्तव में मवेशियों के डे-केयर सेंटर के साथ एक मल्टीएक्टिविटी केन्द्र भी है। गौठान में और भी  रोजगारमूलक गतिविधियां संचालित हो। लेकिन वह बेहतर तरीके से एक मॉडल हो ताकि लोग उससे प्रेरित हो सकें।

उन्होंने यहां के उत्पाद को सी मार्ट से जोडऩे की भी बात कही। वहीं एस भारती दासन ने कहा कि शहरी गौठनों में कुम्हारी का यह गौठान काबिले तारीफ है। इसके अतिरिक्त केले एवं आम के बगीचे को देखकर प्रसन्नता जाहिर की।  स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही वर्मी कम्पोष्ट  के कार्यों का अवलोकन किया उन्होंने कहा कि गौठनों में जितनी जल्दी हो वर्मी खाद के उठाव को बढ़ाना है जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके,  साथ ही महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की भी तारीफ की।


अन्य पोस्ट