निषाद सामाजिक नियमावली के संशोधन पर बनी सहमति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जुलाई। छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक समाज के वरिष्ठ संरक्षक एम आर निषाद एवं निषाद प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न जिलों एवं क्षेत्रों से आए अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधियों का पुष्पहार से स्वागत पश्चात एजेंडा पर विचार विमर्श किया गया।
प्रथम एजेंडा संशोधित सामाजिक नियमावली में कुछ विशेष बिंदुओं को जोडऩे में सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। अब लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार शासन की राजस्व परिसीमन की भांति प्रदेश संभाग जिला तहसील- ब्लाक क्षेत्रीय पंचगैया शहरी ग्रामीण इकाई का ढांचा तैयार किया जाएगा।
बस्तर संभाग से सरगुजा संभाग तक निवास करने वाले केंवट जाति एक आबादी एक नाम के रूप में परिभाषित है सिंघली कदहा कोसबुआ लारिया की प्रथा को समाप्त किया गया। रियासत कालीन के समय से चली आ रही राज व्यवस्था पाली गद्दी परगना को भी समाप्त कर अब शासन की राजस्व परिसीमन के अनुसार जिला, तहसील, ब्लाक क्षेत्र, पंचगया समितियां कार्यरत होंगी, उक्त व्यवस्था के अनुसार जो गांव क्षेत्र जिस-जिस जिले तहसील के अंतर्गत आते हैं उन्हें हस्तांतरित किया जाएगा।
मातृ शक्तियों की भावनाओं को विशेष रूप से ध्यान में रखकर अब विधवा माताओं को उनके निवेदन पर अपने बच्चों की शादी पर परिजनों की सहमति एवं कुटुंबजनों की सहमति होने पर मौर मुकुट सौंपने का अधिकार होगा। पति के मृत्यु पश्चात पूर्व व्यवस्था अनुसार नाई के द्वारा चूड़ी तोडऩे के स्थान पर अब महिलाओं के द्वारा ही घाट पर चूड़ी तोडऩे की व्यवस्था को लागू किया गया।
शादी विवाह में बजने वाले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। बहुत सारे नियमों के संशोधन पर सहमति बनी है जिसे आम सभा में पारित होने के पश्चात पत्रिका के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
इस बैठक में बाला राम निषाद अध्यक्ष निषाद समाज जिला रायपुर द्वारा 11000, दुर्गा प्रसाद पारकर 5001, निषाद केवट समाज जिला रायपुर द्वारा 50,000, निषाद समाज छोटी खल्लारी खट्टी परिक्षेत्र जिला महासमुंद द्वारा 5051, मुन्ना लाल नाग धरमपुरा जगदलपुर द्वारा 5100, धनेश्वरी पति खिलावन निषाद पार्षद आरंग जिला रायपुर द्वारा भूखंड क्रय के लिए सहयोग राशि प्रदान की गई, जिन्हें प्रदेश संगठन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।
कुंवर सिंह निषाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कुमारी डिगेश्वरी निषाद को 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 5111 सहयोग राशि जानकी निषाद प्रदेश सचिव को प्रदान की गई, जिसे सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कुंवर सिंह निषाद ने अपने अध्यक्षीय भाषण में पूरे समाज को एकजुट रहने एवं सामाजिक नियमावली का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा, साथ ही अनुसूचित जनजाति आरक्षण संबंधी प्रस्ताव कैबिनेट से पारित करने बाबत ज्ञापन तैयार कर लिया गया है, जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी को एक-दो दिन के भीतर सौंपने की बात की गई है।
मुख्य अतिथि के रूप में एम आर निषाद वरिष्ठ संरक्षक ने सभी को संगठित रहकर समाज के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कहा। निकट भविष्य में मुख्यमंत्री से सहमति प्राप्त कर फुडहर स्थित भूखंड के शिलान्यास की सहमति एवं माह जुलाई 2023 में ही वार्षिक सम्मेलन की तैयारी की जाएगी, ऐसा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा।
सभी जिला एवं क्षेत्रों को अवगत कराया गया है कि शीघ्र अति शीघ्र अपने जिला एवं क्षेत्रों में 10वीं एवं 12वीं में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की अंकसूची छायाप्रति सहित जानकारी, कला साहित्य और खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों की जानकारी, एमबीबीएस एवं इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त बच्चों को मंच के माध्यम से सम्मानित किए जाने हेतु उनकी भी जानकारी मांगी गई है।
समाज सेवा में उत्कृष्ट सेवा करने वालों क्षेत्र एवं जिला तथा व्यक्तियों को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा, साथ ही भूखंड क्रय के लिए 5000 से अधिक की राशि देने वाले दानदाताओं को मंच के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। आजीवन सदस्यता ग्रहण करने वालों को भी आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र मंच के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने एवं भव्य बनाने सभी से अपेक्षित सहयोग की आशा की गई है, साथ ही प्रत्येक जिला से 5000 सहयोग राशि की मांग की गई है, जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों से अपेक्षित सहयोग राशि एकत्रित करेंगे।
बैठक में समाज के जिलों के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निषाद बालोद, रूपधर निषाद जिला महासमुंद, पीतांबर पारकर कांकेर, तोमन निषाद मानपुर मोहला, भुनेश्वर निषाद गरियाबंद , बाला राम निषाद जिला रायपुर, मनीराम कैवर्त गौरेला पेंड्रा मरवाही, ओम प्रकाश निषाद दुर्ग, मुन्ना द्रुपद निषाद राजनांदगांव, किशोर निषाद खैरागढ़ जिला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंच का संचालन मनोहर लाल निषाद प्रदेश महासचिव द्वारा एवं सामाजिक नियमावली का वाचन अशोक कुमार निषाद प्रदेश उप संगठन सचिव द्वारा किया गया। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शरद पारकर सहित उपस्थित थे। अंत में प्रदेश महिला सचिव जानकी निषाद ने सभी जिला क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।