दुर्ग

बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कांवडिय़ों का जत्था रवाना
05-Jul-2023 3:30 PM
बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कांवडिय़ों का जत्था रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 5 जुलाई। बोल बम कांवरिया परिवार दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कांवडिय़ों का जत्था रवाना हुआ।

विगत 30 वर्षों से बोल बम कांवरिया परिवार द्वारा दुर्ग शहर से कांवडिय़ों की टोली बाबाधाम दर्शन करने जा रही है शुरुवाती दौर में कांवडिय़ों की संख्या 5-10 से शुरू होते होते आज 150-160 हो गई बाबा धाम यात्रा में जाने के लिए धीरे-धीरे कांवरियों का एक समूह तैयार होता गया जो पूरे परिवारिक माहौल में बदल गया।

बोल बम कांवरिया परिवार में इस वर्ष 150-55 कांवरिए बाबा बैद्यनाथ जी के दर्शन के लिए आज सुबह दुर्ग स्टेशन से दानापुर एक्सप्रेस मं रवाना हुए यह यात्रा 7 दिनों की है जिसमें कांवरियों द्वारा सुल्तानगंज से जल लेकर 120 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए बाबाधाम देवघर में बाबा बैद्यनाथ जी में जल चढ़ाकर पूर्ण होगी।

मनोज शर्मा ने बताया कि बाबधाम की इस यात्रा को व्यवस्थित संचालन करने एवं जाने वाले कांवरियों में मुख्य रूप से सतीश कश्यप विजय गुप्ता विनय मिश्रा थानेश्वर साहू संदीप गुप्ता सुरेश गुप्ता मिश्री गुप्ता मिश्रा जी नवल अग्रवाल सतबीर शर्मा ललीत शर्मा राजू अग्रवाल मनोज गुप्ता राजु पुरोहित भागो चक्रधारी रवि पडिआर चेतन आढ़तिया डब्बू चन्द्रवंशी कमल साहू, अनिल देशमुख सहित 160 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ।


अन्य पोस्ट