दुर्ग

भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में आईटी सेल की भूमिका महत्वपूर्ण-विजय बघेल
06-Jul-2023 3:26 PM
भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में आईटी सेल की भूमिका महत्वपूर्ण-विजय बघेल

आईटी सेल के जिम्मेदार पदाधिकारी सजगता के साथ निभायें जिम्मेदारी-सुनील पिल्लई

संभाग भाजपा आईटी सेल की संभाग स्तरीय  बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की संभागीय स्तरीय बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू, दुर्ग जिला प्रभारी प्रमोद सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश कटझरे, बस्तर संभाग प्रभारी शैलेश दीक्षित, दुर्ग जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आईटी सेल की भूमिका और आईटी सेल के द्वारा आगामी दिनों होने वाले चुनाव को लेकर कमर कस लेने का आह्वान किया।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार स्थापित होने से पहले आईटी सेल की भूमिका हर कोई नहीं समझता था पर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरूप के साथ भारतीय जनता पार्टी जन जन के बीच पहुंच चुकी है। आईटी सेल के कार्य और उसकी भूमिका को लेकर सभी पदाधिकारी सजग और तत्पर है, आईटी सेल के समस्त योद्धाओं से आव्हान है कि आगामी दिनों होने वाले चुनाव को लेकर आप सभी तैयार हो जाएं।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि आईटी सेल भाजपा की प्रमुख इकाइयों में से एक है और इसके कार्य लगातार क्रियान्वित रहते हैं। कोराना काल के समय आईटी सेल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लॉकडाउन के दौर में भारतीय जनता पार्टी ने आईटी सेल के माध्यम से जन-जन तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। आधुनिक युग का चुनाव पोलिंग बूथ के साथ-साथ आईटी सेल, सोशल मीडिया अन्य मोर्चों पर भी लड़ा जाता है। भाजपा के आईटी योद्धा आने वाले चुनावी युद्ध के लिए अपने सभी हथियार तैयार रखें।

आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने कहा कि आईटी सेल के कार्य सभी को प्रत्यक्ष रूप से दिखते हैं आईटी सेल की भूमिका और कार्य 24 घंटे चलते रहते हैं। वर्चुअल माध्यम से संगठनात्मक बैठक और बड़ी रैलियों के साथ डाटा एनालिसिस और  बूथ सशक्तिकरण के कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हुए हैं। प्रदेश नेतृत्व का जो भरोसा आईटी सेल के ऊपर है उस पर सभी खरे उतर रहे हैं, आगामी समय मे आईटी सेल को उन्नत करके भाजपा को शिखर तक लेकर जाएंगे।

बैठक को दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू ने भी संबोधित किया आभार जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत ने किया। बैठक में दुर्ग जिला सह संयोजक आईटी सेल विनय महोबिया, गोविंदा सोनी, भिलाई, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर- मोहला ,राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़- छुईखदान -गंडई जिला संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट