दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 6 जुलाई । भिलाई चरोदा निगम में बुधवार का दिन पूरी तरह से बैठकों के नाम रहा। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने एक के बाद एक समस्त विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर निगम में चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
प्रधानमंत्री आवास योजना में संलग्न वास्तुविद एवं कार्यरत एजेंसी के प्रतिनिधियों सहित अपने-अपने कार्य क्षेत्र का दायित्व देख रहे उप अभियंता इस बैठक में उपस्थित हुए। जहां प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी, एएचपी की वर्तमान स्थिति से निगम आयुक्त को अवगत कराया गया। वर्तमान में बीएलसी के जो मकान रूफ लेवल तक निर्मित हो गए है, उन्हें अविलंब पूरा कराने के निर्देश बैठक में निगम आयुक्त द्वारा प्रदान किये गए। इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग,जलकार्य नियमितीकरण एवं भवन अनुज्ञा विषय पर समीक्षा प्रारंभ हुई। उप अभियंता एवं सहायक अभियंता को निगम आयुक्त द्वारा अनधिकृत निर्माण के नियमितिकरण कार्य पर विशेष फोकस करने निर्देशित प्रदान किये गये। वही जल कार्य विभाग को स्पष्ट शब्दों में पाइप लाइन संबंधी शिकायत पर त्वरित कार्य करते हुए उसके संधारण हेतु निर्देश किया गया।
यूआईपीए सहित 15 वे वित्त आयोग विषय पर गहन चर्चा के दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को इसके संपूर्ण प्रतिवेदन के सहित अगली बैठक में उपस्थित रहने निगम आयुक्त ने निर्देश दिए ।
बैठक के अगले सत्र में 12.30 से वृक्षारोपण, बाजार को व्यवस्थित करने के साथ राजस्व वसूली तथा स्थापना शाखा, खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी अरुणिमा दूबे को आगामी कार्यों हेतु दिशा निर्देश जारी किये गए।
स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चंद्राकर द्वारा निगम आयुक्त के समक्ष स्वच्छ सर्वेक्षण सेनिटेशन, मितान एवं गौठान कार्य की जानकारी रखी गई। बैठक में सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, उप अभियंता विक्टर वर्मा, उप अभियंता मुकेश रात्रि. उप अभियंता मुकेश चंद्राकर, उप अभियंता वैभव त्यागी, उप अभियंता प्रशांत शुक्ला, उप अभियंता हेमंत साहू सहायक स्वास्थ्य एवं लेखाधिकारी अश्विनी चंद्राकर तथा प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी अरुणिमा दूबे उपस्थित हुए ।