‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 दिसंबर। ऋषभ नगर निवासी अंकित रतनबोहरा की पत्नी नूतन का 33 वर्ष की आयु में निधन के समाचार से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और ऐसी परिस्थिति में परिवार ने नूतन का नेत्रदान कर सामाजिक समर्पण की मिसाल दी।
श्रीमति नूतन के पति अंकित रतनबोहरा, सास मंजू रतन बोहरा, देवर अर्पित, आरव, प्रियंका, चाचा विकास रतन बोहरा, रजनीश रतन बोहरा ने नेत्रदान हेतु सहमति दी।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ.पुष्पेंद्र लहरे, नेत्र सहायक विवेक कसार श्री रतनबोहरा के निवास ऋषभ पाईड पहुंचे व बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों व सामाजिक लोगों के बीच कॉर्निया कलेक्ट किए। नेत्रदान प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम थी व सभी लोग रतनबोहरा परिवार के नेत्रदान के निर्णय की सराहना करते रहे।
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य राज आढ़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन,मंगल अग्रवाल,राजेश पारख,उज्जवल पींचा रतनबोहरा के निवास उपस्थित रहे व नेत्रदान सम्पन्न करने में सहयोग किया।
रितेश जैन ने कहा नूतन का निधन बहुत ही कम उम्र में हो गया उनका बेटा अनय 7 वर्ष का व बेटी अनवी 4 वर्ष की है , जो भी इन मासूमों को देख रहा था अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। पूरा परिवार गहरे सदमें में था किन्तु परिवार ने कठिन परिस्थितियों में भी विशाल ह्रदय दिखते हुए नूतन के नेत्रदान कर दो परिवारों को जीने की वजह दी रतनबोहरा के इस निर्णय से समाज प्रेरणा लेगा व नेत्रदान हेतु जागरूक होगा।
नूतन के निधन से परिवार का कोई भी सदस्य बात करने की स्थिति में नहीं था सबकी आंखे बहते आसुंओ में दो लोगों को रौशनी देने की संतुष्टि दिख रही थी।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा ,जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने नूतन को श्रद्धांजलि दी व रतनबोहरा परिवार को साधुवाद दिया।