दुर्ग
राज्य के मतदाताओं को स्वच्छ प्रशासन चाहिए, मुफ्त की रेवड़ी नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ की 90 विधानसाभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत और बढ़त के लिए प्रदेश की समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है ।
उन्होंने इस चुनावी स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश की जनता ने माननीय नरेन्द्र मोदी जी की ग्यारंटी पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री जी के महतारी वंदन योजना, महिलाओं को साल में 12000 रु0 देने की योजना, 2700 में गेहूं की खरीदी, 450 रुपये में गैस सिलेडर, लाडली बहनों को पक्के मकान, हर एसटी ब्लॉक में मेडिकल कालेज खुलेगा, गरीब परिवार के बच्चों को 12वीं तक की शिक्षा फ्री, आदिवासी कल्याण के लिए 3 लाख करोड़ रुपये जैसी योजनाओं जैसे कार्यो ंपर विश्वास किया। जनता कांग्रेस की भ्रष्टाचार नीति, वादा खिलाफी से नाराज थे और उन्होंने प्रदेश में एक स्वच्छ प्रशासन के लिए अपना मत भाजपा को देकर जीत दिला रही है।
सोशल इंजीनियरिंग साधने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की घोषणाओं को करके मुगालते में रहे । राज्य के मतदाता भारतीय जनता पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय धारा से जुड़ चुके हैं और इसका परिणाम सामने है । भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है । उन्होंने कहा राज्य के मतदाताओं को प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, और वादा खिलाफी वाली सरकार नहीं चाहिए । उन्हें एक स्वच्छ प्रशासन चाहिए जो जनता के हित में काम कर सके प्रदेश का विकास कर सके ।
उन्होंने अपनी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुये कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी होती है । राज्य की जनता में नेताओं के दावे, घोषणाएॅ एवं खैरात देने का वादा मायने नहीं रखता। छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज जो भ्रष्ट्राचार हुआ है चाहे वह सरकार का शराब घोटाला हो, कोयला घोटाला हो, चाहे वह पीएससी भर्ती घोटाला हो इस तरह के भ्रष्ट्राचार की वजह से जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है ।