दुर्ग

देर रात बैडमिंटन मैच के दौरान चले लाठी-डंडे
05-Dec-2023 3:21 PM
देर रात बैडमिंटन मैच के दौरान चले लाठी-डंडे

मारपीट में युवक घायल, तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 दिसंबर।
जुनवानी स्थित चौहान ग्रीन वैली में बीती रात बैडमिंटन मैच देख रहे युवक पर पुरानी रंजिशवश कॉलोनी के ही तीन लोगों ने जमकर मारपीट की है। घायल आरीफ हुसैन (20 वर्ष) को कॉलोनीवासियों ने श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल पहुंचाया। उसके सिर, हाथ-पैर और चेहरे में चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है। 

सुपेला पुलिस ने बताया कि आरीफ हुसैन (20 वर्ष) निवासी चौहान ग्रीन वैली बी-13, बी ब्लाक के सामने स्थित मैदान में रात लगभग साढ़े 12 बजे अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन मैच देख रहा था, तभी अमित मंडल, सत्यम पटेल और उसके अन्य साथी पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे। 

आरीफ हुसैन  ने विरोध जताया तो सभी ने मिलकर हाथ मुक्का एवं डंडा से उसे जमकर पीटा है। 
मारपीट से आरीफ के सिर, हाथ, नाक और पैर में चोट आई है। अर्जितदास, करन सिंह, अनुभव सिंह के बीच-बचाव बाद आरोपी युवक मौके से निकल भागे। आरीफ को रात में ही शंकराचार्य हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने अमित मंडल, सत्यम पटेल और उसके साथी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट