दुर्ग

शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर के सूने मकान का टूटा ताला
05-Dec-2023 3:52 PM
शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर  के सूने मकान का टूटा ताला

कैश और जेवर पार, परिवार समेत गए थे हैदराबाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 5 दिसंबर। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर परिवार सहित हैदराबाद गए थे, तभी उनके हास्पिटल सेक्टर स्थित सूने मकान का ताला तोड़ चोर भीतर घुसे और चोरी कर निकल भागे।

 समीप ही सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली उनकी मेड जब अगले दिन पौधों को पानी देने पहुंची तो मेन दरवाजे का ताला टूटा देख उसने प्रोफेसर को सूचना दी। चोर उनके घर की आलमारी में रखा कैश और सोने के 12 ग्राम का टॉप्स ले गए हैं। कल शाम रिपोर्ट बाद पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

कोतवाली थाना एएसआई सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि सेक्टर-9, सडक़-3 निवासी डॉ. एल के मोहंती (68 वर्ष) शंकराचार्य मेडिकल कालेज में प्रोफेसर हैं। वे परिवार सहित 30 नवंबर को पारिवारिक कार्य से हैदराबाद चले गये थे, घर पर कोई नहीं था। घर के पीछे सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली उनकी मेड बाहर घर में फूल पौधे को पानी देने के लिए कोर्ट यार्ड एवं गेट की चाबी रखे हुए थी।

3 दिसंबर को मतगणना दिवस सुबह उनकी मेड भारती ने प्रोफेसर को फोन पर बताया कि घर के बाहर गेट एवं अंदर दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोडक़र घर अंदर घुसकर सामान चोरी कर ले गया है।

प्रोफेसर ने अपने परिचित को फोन कर उन्हें जानकारी दी और शाम 6 बजे प्रोफेसर भी वापस हैदराबाद से भिलाई पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के भीतर जब वो गए तो सभी ताले टूटे मिले। आलमारी में रखा कैश रकम और चैन लगा हुआ एक सोने का टाप्स वजन करीब 12 ग्राम अज्ञात चोर ले गए। इस चोरी की सूचना पर भिलाई नगर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 और 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट