दुर्ग

मतगणना के दौरान व्यवस्था की खुली पोल
04-Dec-2023 4:36 PM
मतगणना के दौरान व्यवस्था की खुली पोल

पेयजल की भी नहीं की गई समुचित व्यवस्था

रात 7 बजे तक डाकमत पत्र के परिणाम की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 दिसंबर। मतगणना के दौरान व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई मतगणना स्थल पर काफी अव्यवस्था की स्थिति रही। स्थल पेयजल की भी नहीं की गई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी वहीं सबसे पहले डाक मत पत्र की गणना कर 30 का ईवीएम का गणना किया जाना था मगर रात 8बजे तक विधान सभा वार डाकमत पत्र के परिणाम की घोषणा ही नहीं की गई थी

मीडिया कर्मियों को बाथरूम तक जाने पर रोका

सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर मीडिया सेंटर  से लगे बाथरूम तक जाने से मीडिया कर्मियों को रोका गया जिसे लेकर घंटों  तक मीडिया कर्मी परेशान होते रहे इनमें महिला मीडिया कर्मी भी शामिल थी।

अलग-थलग बनाए गए  दूसरे चक्र की गिनती शुरू हो जाने के बाद भी प्रथम चक्र का परिणाम मीडिया सेंटर तक नहीं पहुंचाए गए थे वहीं मीडिया कर्मियों को मीडिया सेंटर में कड़े पहरे के बीच कहीं आाने जाने तक पर पाबंदी लगाए जाने को लेकर आक्रोशित मीडिया कर्मियों ने विरोध व्यक्त किया तब कहीं जाकर मीडिया सेंटर के बाथरूम का रास्ता खोला गया एवं  परिणाम की घोषणा शुरू की गई

मतगणना स्थल पेयजल की समचित व्यवस्था नहीं होने से लोग भटकते रहे इसके बावजूद जो लोग बाहर पानी पीने जाना चाह रहे थे उन्हें भी बाहर जाने नहीं दिया जा रहा इस पर भी लोगों ने आपत्ति इसी प्रकार अनेक दिक्कतों का मतगणना स्थल पर सामना करना पड़ा।

गिनती पूरी हो जाने के घंटों बाद भी परिणाम की घोषणा नहीं

गिनती पूरी हो जाने के बाद भी रात आठ बजे तक दुर्ग ग्रामीण के अंतिम चक्र एवं दुर्ग शहर के 14 राउण्ड के बाद के परिणाम की घोषणा नहीं हुई थी  परिणामों के विलंब से घोषणा को लेकर आखिर तक रोष की स्थिति बनी रही निर्वाचन प्रमाण पत्र के लिए अभ्यर्थियों घंटों लटकाए रखा गया।


अन्य पोस्ट