दुर्ग

शादी पार्टी मंडप के पास गोठान चौकीदार को डंडे से पीटा
05-Dec-2023 9:37 PM
शादी पार्टी मंडप के पास गोठान चौकीदार को डंडे से पीटा

हो हल्ला मचा रहे युवकों ने की मारपीट, जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 5 दिसंबर। कल रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के समीप अनावश्यक हो-हल्ला मचा रहे युवकों को जब कोसा नगर गोठान के चौकीदार ने टोका तो आगबबूला हुए लडक़ों ने हाथ-मुक्के और डंडा से उसकी जमकर पिटाई कर दी। सुपेला पुलिस अज्ञात युवकों की पहचान में जुटी हुई है।

एसआई प्रमोद सिन्हा ने बताया कि लक्ष्मी नगर आखेट परिसर के पास सुपेला निवासी राजेश साव कोसानगर गोठान में चौकीदार है। उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि कल रात्रि 9 बजे कोसा नगर गोठान के पास शादी कार्यक्रम में वह था। वहां से अपनी ड्यूटी कोसा नगर गोठान के पास साढ़े 9 बजे आया तो कुछ लडक़े हल्ला कर रहे थे। जब उसने हल्ला करने वाले लडक़ों को मना किया तो सुलभ के पास रहने वाले लडक़े उसे गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्का और डंडा से मारपीट किया। मारपीट से चौकीदार की आंख, नाक, होंठ में गंभीर चोट आई है।

घायल राजेश साव (48 वर्ष) की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 294, 34, 506, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट