दुर्ग
भूपेश, देेवेन्द्र, गजेन्द, ललित, रिकेश, डोमनलाल ने दर्ज की जीत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। दुर्ग जिले के 4 विस सीटों पर भाजपा की जीत हुई,वहीं कांग्रेस के हाथ मात्र 2 सीट आई। भूपेश बघेल, देेवेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने जीत दर्ज की।
पाटन की जनता ने भूपेश पर भरोसा किया और भाजपा के प्रत्याशी सांसद विजय बघेल को नकार दिया। भूपेश बघेल ने 19 हजार 543 मतों के अंतर से विजय बघेल को हराया।
जनता की उम्मीद पर खरा उतरने प्रयास करूंगा - गजेन्द्र
जिले सर्वाधिक मतों से जीत हासिल करने वाले दुर्ग शहर के नव निर्वाचित गजेन्द्र यादव ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया है उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने प्रयास करूंगा उन्होंने जो उम्मीद किया है उसके अनुरूप कार्य योजना बनाकर बहुत बढिय़ा विकास बेहतर काम करेंगे उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता व जनता से मिले प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया साथ ही यह भी कहा कि उनकी जीत से शहर की जनता को परिवार वाद से आजादी मिली है उन्होंने भाजपा की जीत पर कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी व उनके काम पर विश्वास किया है वहीं कांग्रेस सरकार में व्याप्त भ्रष्टचार का जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
कार्यकर्ता व जनता को जाता है जीत का श्रेय -ललित
दुर्ग ग्रामीण से नव निर्वाचित विधायक ललित चन्द्राकर का कहना है कि उनकी जीत का श्रेय कार्यकर्ता व जनता को जाता है उन्होंने कहा कि सरकार बनते संकल्य पत्र पर काम करेंगे। विधायक के रूप में क्षेत्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना, लोगों को रोजगार दिलाने बड़ा प्रोजेक्ट लाना एवं सदियों तक याद किया जाए ऐसा कोई कार्य कराना उनकी प्राथमिकता होगी ताम्रध्वज की हार पर कहा कि गृहमंत्री होने के बाद भी क्षेत्र में अपराध का गढ़, वायदा खिलाफी एवं जनता के प्रति जवाबदेही को पूरा नहीं किया
वैशाली नगर का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता- रिकेश
वैशाली नगर के नवनिर्वाचित विधायक रिकेश सेन ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता होगी उन्होंने कहा चुनाव के दौरान उन्हें जनता का अद्भूत प्यार मिला इसके लिए वे जनता के हमेशा ऋणी रहेंगे मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा किया साथ ही भाजपा के नेताओं एवं कार्य कर्ता की मेहनत से उन्हें यह जीत मिली है।
शहर के विकास के लिए लड़ेंगे - देवेन्द्र
भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने अपनी जीत को लेकर कहा कि सुनामी में भिलाई के मतदाताओं ने जीताया जो दर्शाता है कि कहीं न कहीं भिलाई के जनता की सोच अलग है उन्होंने कहा विधायक के रूप में शहर के विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे ।
देवेन्द्र को 4 घंटे बाद सर्टिफिकेट
भिलाई के नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र यादव को प्रमाण पत्र केलिए 4 घंटे से भी ज्यादा इंतजार करना पड़ा। दरअसल भिलाई का परिणाम सबसे पहले आया, लेकिन गणना के दौरान एक मशीन खराब हो गई थी, बाद में इसे सुधार कर मतों की गिनती भी कर ली गई थी, लेकिन नजदीकी परिणाम का हवाला देते हुए भाजपा के एजेंट ने मशीन की मतों पर आपत्ति दर्ज कराई रही इस पर वी वी पैट के पर्चियों की गिनती की गई। इसके बाद मतों की पुष्टि होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।













