दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 दिसंबर। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की हॉकी पुरूष टीम 5-10 दिसंबर 2023 को आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने सम्बलपुर विवि, सम्बलपुर (ओडिशा) के लिए रवाना हुए। डी.के. नामदेव संचालक, शारीरिक शिक्षा ने बताया कि टीम के खिलाडिय़ों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव में आयोजित कराया गया था। टीम के खिलाडिय़ों को विवि के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा व कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप जी ने शुभकामनाए दिये। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. राजमणि पटेल, डॉ. सुमीत अग्रवाल, सुशील गजभिये, हिमांशु मण्डावी एवं दिग्विजय साहु उपस्थित रहे। टीम के मैनेजर अनुराज श्रीवास्तव व कोच किशोर ढीमर है।
टीम चयनित खिलाडिय़ों में गणेश यादव शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, धनेश्वर शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, ईश्वर कुमार शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, सूरज निषाद शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, शरद सिंह अय्याम शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, शैलेन्द्र वर्मा शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा, अरबाज अली सेठ आरसीएस कॉलेज दुर्ग, गुलशन कुमार शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, सतीश कुमार शासकीय पीजी कॉलेज बेमेतरा, आलोक निर्मलकर शासकीय वी.वाई.टी. पीजी कॉलेज दुर्ग, सतीश कुमार चंद्राकर शासकीय वी.वाई.टी. पीजी कॉलेज दुर्ग, शारिक अहमद खान शासकीय वी.वाई.टी. पीजी कॉलेज दुर्ग, वासु यादव शासकीय वी.वाई.टी. पीजी कॉलेज दुर्ग, दुर्गेश देशमुख शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज राजनांदगांव, जीवन वर्मा शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज राजनांदगांव, मुहूर्त कौशिक शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज राजनांदगांव, विकास देवांगन शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज राजनांदगांव, सुखदेव पटेल शासकीय दिग्विजय पीजी कॉलेज राजनांदगांव।