दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर। रेलवे स्टेशन पर आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले मामले में दो आरोपियों को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई थी। इस फैसले पर विचारण के लिए दोनों अपीलार्थी द्वारा अपील की गई थी। विचारण पश्चात अपीलीय न्यायालय शैलेश कुमार तिवारी अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा सजा को बरकरार रखे जाने का निर्णय दिया गया है।
मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले दोनों आरोपियों को एक-एक वर्ष की सजा सुनाई गई है। 7 जून 2015 को जीआरपी के आरक्षक विकास सिंह द्वारा प्लेटफॉर्म तथा रिजर्वेशन काउंटर पर जबरन लाइन में घुसने वालों पर कढ़ाई बरती जा रही थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश सिंह एवं अनीस मथाई जबरन लाइन में घुसने का प्रयास करने लगे।
अपर लोक अभियोजक अरशद खान ने बताया कि जब आरक्षक विकास सिंह ने उन्हें मना किया दोनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। विचारण पश्चात न्यायालय ने सजा को बरकरार रखा है।