‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च। देवेंद्र नगर में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एच.डी.एफ.सी. बैक के ब्रांच मैनेजर ने पूर्व में पदस्थ मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बैंक के पूर्व आपरेशन मैनेजर नितिन देवांगन ने 2020 से 23 तक अपने कार्यकाल के दौरान 6 खाता धारकों के बगैर सूचना दिन चेक के माध्यम से 82.83 लाख का गबन किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रांच मैनेजर रविस साह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, वह एचडीएफसी बैंक के देवेंद्र नगर शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर 2024 से कार्यरत है। पूर्व में बैंक के आपरेशन मैनेजर नितिन देवांगन ने 2020 से 23 के बीच 6 खाता धारकों के बैंक चेक का कुटरचित तरीके से उपयोग कर उनके माध्यम से अपने अलग खाता में 82.83 लाख रूपए का आहरण कर अपने निजी उपयोग के लिए किया था। इस संबंध में ग्राहकों द्वारा बैंक में शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल किया गया। जिसमें नितिन देवांगन के द्वारा स्वयं की शिव कुमार अग्रवाल एचयुएफ के खाता अंतर्गत चेक बुक चारी करने की रिक्वेस्ट करवाई गई थी तथा चेक बुक को बैक शाखा मे मंगवाया गया था। इस चेक बुक से नितिन ने ट्रांजेक्शन किया था। चेक बुक संबधित कोई भी एंट्री बैक के सिस्टम मे जानबुझ कर नही दिखाई गई । ग्राहक शिव कुमार अग्रवाल तथा अन्य 5 खातों से कुल 8283000/ रूपये की राशि का हेरफेर विभिन्न खातों मे बैकिग प्रक्रिया के विरूद जाकर किया गया। जिसमें से कुछ राशि को नितिन के द्वारा स्वंय खर्च कर लिया गया। शेष राशि बैंक में जमा कराया गया। इस लेख के बाद रविस साह ने बैंक आडिट के दौरान 6 खातों में हेरफेर होना पाया गया। जिस पर रविस साह ने पूर्व के मैनेजर के खिलाफ लिखित में देवेंद्र नगर थाना जाकर नितिन देवांगन के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी नितिन देवांगन के खिलाफ 316-5, 318-4 का अपराध दर्ज किया है। बैंक सहित आरोपी से पूछताछ कर जांच पड़ताल की जा रही है।