रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अप्रैल। रविवार को रायपुर पुलिस एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में किया गया।
शिविर का शुभारंभ श्रीमती ज्योति अरूण गौतम, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर परामर्श एवं रोगों की प्रारंभिक पहचान के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में डॉ. भावना सिरोही (मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ), मेडिकल टीम में डॉ. नीलिमा दास, डॉ. मनीष टावरी, डॉ. पायल पटेल एवं अन्य विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में लगभग 200 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 16 मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार हेतु बालको मेडिकल सेंटर रेफर किया गया, जबकि 42 महिलाओं का चयन रिसर्च प्रॉस्पेक्ट के लिए किया गया 13 महिलाओं को कैंसर जागरूकता परामर्श दिया गया। जांच सुविधाओं के अंतर्गत पैप स्मीयर (10) एवं मैमोग्राफी (4) परीक्षण किए गए।
पूरे आयोजन में पुलिस ऑफिसर्स वाइफ्स एसोसिएशन की सभी वरिष्ठ सदस्यों ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डॉ. अर्चना झा (अतिरिक्त आयुक्त), सहायक पुलिस आयुक्त नंदनी ठाकुर, सीमा अहिरवार, निलेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


