रायपुर

बीएसएनएल कर्मियों का प्रदर्शन
20-Apr-2026 8:55 PM
बीएसएनएल कर्मियों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल। बीएसएनएल के सभी संघों और संगठनों  ने अप्रैल महीने के वेतन के साथ आईडीए बकाया भुगतान की फाइल को मंजूरी देने में हो रही  देरी के विरोध में सोमवार को देश भर में प्रदर्शन किया गया।

 रायपुर में जीएमटीडी कार्यालय फाफाडीह रायपुर में अपना विरोध प्रकट कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को  एस एम चिलमवार परिमंडल अध्यक्ष बीएसएनएल एनएफटीई,  जे एन नस्कर परिमंडल सचिव एआईबीडीपीए, कमलेश सांगोडे परिमंडल सचिव बीएसएनएल एनएफटीई ,गोवर्धन लाल साहू, जिला सचिव एआईबीडीपीए ने संबोधन में केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की  निंदा की गई।


अन्य पोस्ट