रायपुर

पानठेला में शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार
20-Apr-2026 6:34 PM
पानठेला में शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर, 20 अप्रैल। अभनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को शराब बेचते पकड़ा है। युवक पानठेले की आड़ में शराब की खरीदी बिक्री कर रहा था। आरोपी के कब्जे से 45 पौवां शराब बरामद किया गया। रविवार को अभनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम संकरी निवासी सोमनाथ साहू अपने पानठेला में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने संकरी स्थित गौठान के सामने आरोपी के पानठेला पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 45 पौंवा देशी मसाला शराब बरामद किया गया। जिसकी मात्रा 8.100 बल्क लीटर और कीमत करीब 4500 रुपए आंकी गई।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट