रायपुर

आयकर अधिकारी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया
20-Apr-2026 8:59 PM
आयकर अधिकारी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर काम किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल। अपने 7 चरणों के आंदोलन के दूसरे क्रम में सोमवार को आयकर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने देश भर में काली पट्टी, बैज लगाकर काम किया। यह  चरणबद्घ आंदोलन 16 अप्रैल से शुरू किया गया है। आज देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी काली पट्टी बांध कर विरोध जताया गया। इसके बाद 27 से सांख्यिकीय रिपोर्ट न तैयार करेंगे न जमा करना। 4 म?ई को आयुक्त कार्यालयों के सामने धरना। 7 म?ई को हाफ डे वर्किंग (लंच के बाद)। 13 म?ई को एक दिवसीय हड़ताल। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर प्रमोशन और काम के दबाव समेत 10 लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की हैं। इन कर्मचारियों ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेस पर लगातार उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है।इनकम टैक्स इम्पलाईज फेडरेशन और इनकम टैक्स विभाग में प्रोमोटी अधिकारियों के संगठन इनकम टैक्स गजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन  ने मिल कर ज्वॉइंट कांउसिल ऑफ एक्शन बनाया है। दोनों संगठन 97त्न स्टाफ का प्रतिनिधित्व करते हैं।


अन्य पोस्ट