रायपुर
परशुराम जन्मोत्सव पर विप्रजनों ने बांटा छांछ
20-Apr-2026 8:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 अप्रैल। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीय के अवसर पर विप्रजनों ने आज ग्रास मेमोरियल स्थित माँ काली मंदिर के समक्ष भगवान परशुराम और मां काली की पूजा अर्चना-आरती कर उन्हें भोग प्रसादी चढ़ाया। उसके उपरांत राहगीरों को छांछ वितरित किया।
इस अवसर पर सरयुपारी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ,कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेश मिश्रा,रामसहोदर गुप्ता , पंकज मिश्रा,अभिषेक शर्मा,योगेश तिवारी,कुणाल दुबे,सूरज शुक्ला,शांतनु झा,संस्कार पांडेय,भावेश शुक्ला,अमित शर्मा ,सैफ शाह,संतोष राव ,पंकज ठाकुर,आदर्श राव शिंदे,आयुष दूबे,तनिष्क मिश्रा आदि बड़ी संख्या मे विप्रजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


