गरियाबंद

परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है होली- विधायक जनक राम
17-Mar-2025 6:48 PM
परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है होली- विधायक जनक राम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 17 मार्च। रविवार को बिंद्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव की ओर से अपने निवास पैरी गंगा में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न वर्ग व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। 

विधायक ने कहा कि होली में सारे गिले शिकवे भूलकर खुशियां मनाने का त्योहार है। यह परस्पर मिलन व एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम  में विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ होली के गानों में डांस भी किया और पूरे कार्यक्रम में गुलाल उड़ाया। उन्होंने  कहा कि इस पर्व के अवसर पर लोग आपसी वैमनस्य को भूलाकर मित्र बन जाते हैं। होली का पर्व अमीर- गरीब व जात- पात के भेद को खत्म कर वातावरण में प्रेम की ज्योति प्रज्वलित करता है। नि:संदेह होली का पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे आयोजनों से पर्व के उद्देश्य की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने कहा कि परंपरा का निर्वाह करना हमारा दायित्व है।

इस दौरान देवेंद्रसिंह राजपूत जनपद सदस्य देवभोग राजेश तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष देवभोग पवन यादव सरपंच बरकानी भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता मोहन सिंह कशवाह मैनपुर कला उप सरपंच सुधीर राजपूत  जिडार सरपंच  मुकेश  कपिल खैदू नेगी अरुण सोनवानी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव गेंदु यादव निहाल नेताम मैनपुर सरपंच अनीता नायक सहित बड़ी संख्या में लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news