गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 30 मई। भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियों का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, जिला भाजयुमो अध्यक्ष पिंटू साहू,मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा पर मंडल संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
इसमें सक्रिय युवा नेता अनुज राजपूत को नवापारा मंडल भाजयुमो का मुख्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में भी उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर चुका है, वे पूर्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सक्रियता के परिणाम स्वरूप उन्हें दोबारा मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं नगर के युवा कार्यकर्ता मुकेश निषाद को भी मण्डल उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल में उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर जो भरोसा जताया है,मैं उसके लिए संगठन का सदैव ऋणी रहूँगा।
हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि प्रत्येक युवा को राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोडऩा और संगठन को मजबूत बनाना है। हम सडक़ों पर भी उतरेंगे और सेवा कार्यों के माध्यम से जनता के दिलों में भी जगह बनाएंगे। इन दोनों की नियुक्ति पर पार्टी संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं हैं। नवनियुक्त पदाधिकारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिलाअध्यक्ष, भाजयुमो जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष, और क्षेत्र के विधायक इन्द्र कुमार साहू का आभार व्यक्त किया।
अनुज राजपूत ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास पुन: जताया है, उस पर खरा उतरते हुए सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को जोडक़र पार्टी की विचारधारा घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। बधाई देने वालो में नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, मुकुंद मेश्राम,पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोयल, प्रसन्न शर्मा,सौरभ जैन,राजू रजक, बॉबी चावला, प्रेम साधवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हैं।


