गरियाबंद

राधा कृष्ण मंदिर में अखंड रामायण पाठ
29-May-2026 3:06 PM
राधा कृष्ण मंदिर में अखंड रामायण पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 29 मई। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक के पास सेठ भागीरथ चतुर्भुज अग्रवाल द्वारा नगर को समर्पित 100 वर्ष पुराने राधाकृष्ण मंदिर में वर्ष भर विविध मांगलिक उत्सव मनाए जाते है। इस वर्ष अधिक मास जिसे भगवान ने अपना पुरषोत्तम नाम दिया था, इसलिए इसे श्री हरि का मास पुरषोत्तम मास कहा जाता है, इस माह में दान,तीर्थो में स्नान, जप, तप, भागवत, कथा,गीता पाठ,तुलसी पूजन एवं हरि नाम का संकीर्तन करने से सैकड़ों गुना पुण्य प्राप्त होता है

अभी नगर में कही 24 घण्टे का हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का अखंड जाप चल रहा तो कही सुन्दरकाण्ड पाठ,रामायण पाठ, का आयोजन हो रहा है,इसी तारतम्य में राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार मोहनलाल अग्रवाल, ट्रस्टी गोपाल गिरधारी अग्रवाल ने बताया कि पुरषोत्तम मास की महिमा को देखते हुवे राधाकृष्ण मंदिर में 24 घण्टे का शनिवार जयेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को अखंड श्री रामचरित मानस का संगीतमय पाठ का आयोजन रखा गया है,जो अखंड अनवरत चलेगा, यह पाठ शनिवार 30 मई प्रात: 11 बजे प्रारम्भ होकर 31 मई को प्रात: 11 बजे सम्पूर्ण होगा,इसके बाद हवन एवं पूर्णाहुति होगी। मंदिर ट्रस्ट ने नगर एवं अंचल के सभी रामायण मंडली,सुन्दरकाण्ड समिति, महिला मानस मंडली एवम सभी धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है,साथ ही आयोजन में भाग लेने वाले धर्मप्रेमियों के लिए चाय,भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रखी गई है।


अन्य पोस्ट