रायपुर, 8 फरवरी। निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा ने मतदान केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होने गोगांव स्कूल ऑफिसर्स कॉलोनी देवेन्द्र नगर सामुदायिक भवन, सामाजिक वानिकी वन मंडल भवन, मायाराम सुरजन शासकीय कन्या शाला चौबे कॉलोनी, दिशा कॉलेज रामनगर, विवेकानंद विद्यापीठ कोटा, भारत माता स्कूल टाटीबंध, अशोक नगर प्राथमिक शाला, रायपुरा स्कूल के मतदान केन्द्रोँ सहित अनेक मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उनके साथ डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी मतदान केंद्रो में छाया की व्यवस्था, सफाई, शुद्ध पेयजल, लाइट शौचालय की सफाई व्यवस्था करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।