‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जनवरी। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए सभी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने जारी सूची में बिलासपुर से खगेश चंद्राकर, नगर निगम जगदलपुर से समीर खान और नगर निगम कोरबा से लखनी साहू को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद कटघोरा से प्रकाश दास महंत, नगर पालिका परिषद महासमुंद से पंकज साहू, नगर पंचायत बसना से अमरीन निगरानी, नगर पालिका परिषद कांकेर से मोहन कुमार सेनापति तथा नगर पंचायत कुरुद से विनोद सचदेव को अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी घोषित किया गया है। साथ ही आज अनेक नगर निगमों के पार्षद प्रत्याशियों की भी सूची जारी की गयी है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी का कहना है कि प्रदेश में नगरीय निकायों में हमारी पार्टी इस बार मजबूती से चुनाव लड़ रही है और इन चुनावों में हमारे अनेक साथी जीतकर आएंगे। प्रदेश सरकार धरातल पर कार्य नहीं कर पा रही है सिर्फ घोषणा और विज्ञापन के बल पर चल रही है