‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 23 दिसंबर। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई जिसमें महेंद्र सिंह (गुड्डू ) को दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष बनाए गए तथा रमेश गुर्जर को भाजपा महामंत्री बनाया गया है। भाजपा पूर्व अध्यक्ष राकेश द्विवेदी को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बालोद भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा डौंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश नायक तथा कुसुम भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गांधी ) को बनाया गया है।
महेंद्र सिंग(गुड्डू) ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी कहा करते थे, ईश्वर मुझे इतनी ऊंचाई ना देना कि मैं कार्यकर्ता से बड़ा हो जाऊं।
जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि आप आज मंडल अध्यक्ष के पद पर हैं आगे और भी कार्य के अनुसार आपकी पदोन्नति होगी। आपको पद के प्रतिष्ठा और गरिमा को बनाए रखना है द्य भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पार्टी के प्रति समर्पित रहे। पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रयत्न करें ऐसी आपको लोगों के बीच सामंजस्य और पार्टी के प्रति विश्वास जगाना है। वहीं रमेश गुर्जर जो कि वर्षो से भारतीय जनता पार्टी से जुडक़र अनेक सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय रहते है उन्होने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा परिवार का आभार व्यक्त किया।