धमतरी

जिले में अब तक 38 प्रकरण दर्ज कर साढ़े 24 सौ क्विंटल अवैध धान जब्त
04-Dec-2024 2:28 PM
जिले में अब तक 38 प्रकरण दर्ज कर साढ़े 24 सौ क्विंटल अवैध धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 4 दिसंबर।
जिले के 100 केन्द्रों में धान खरीदी जारी है। अब तक पंजीकृत 1 लाख 28 हजार 364 किसानों में से 33 हजार 391 किसानों से 1 लाख 49 हजार 136.10 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जिसकी राशि 343.78 करोड़ है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान के अवैध भंडारण, परिवहन कर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय करने की आशंका बनी रहती है, जिसके रोकथाम के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग व कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों के ब्लॉक स्तरीय उडऩदस्ता दल का गठन किया गया है।

टीम द्वारा अब तक 38 प्रकरण दर्ज कर 2446 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। खाद्य निरीक्षक नरेश पिपरे ने बताया कि 2 दिसंबर को ब्लॉक स्तरीय उडऩदस्ता दल द्वारा राम खिलावन रांवा, राठी हार्डवेयर, संचालक केशरीमल राठी, आमदी के प्रतिष्ठान में जांच की। जांच में राम खिलावन सें 28.00 क्विंटल तथा राठी हार्डवेयर आमदी में 6.80 क्विंटल अवैध धान का भंडारण मिलने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कार्रवाई की। दोनों से 87 कट्टा यानि 34.80 क्विंटल अवैध धान जब्त हुआ है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news