बालोद
जलापूर्ति बाधित, नपाध्यक्ष ने किया निवारण
23-May-2024 4:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दल्लीराजहरा, 23 मई। नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं खड़े होकर जल समस्या का निवारण किया। नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड-4 में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी का अपव्यय व जलापूर्ति में समस्या आने की शिकायत वार्डवासी कर रहे थे। नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद प्रमिला पारकर की उपस्थिति में टीम से वेल्डिंग एवं अन्य मरम्मत कार्य करवाया। इसके बाद जलापूर्ति संबंधित समस्याओं निराकरण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे