बालोद

नाबालिग से गैंगरेप तीन गिरफ्तार
03-Mar-2026 2:32 PM
नाबालिग से गैंगरेप  तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 3 मार्च। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले नाबालिग से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजही डैम की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीडि़ता रविवार को अपने परिचित एक नाबालिग के साथ बाइक से रजही डैम घूमने गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद नाबालिग ने उसके साथ रेप किया। इसी दौरान रजही गांव के दो अन्य युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ने कथित तौर पर घटना का वीडियो बनाया और पीडि़ता के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

घर लौटने पर पीडि़ता ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता की मां ने रविवार को दल्लीराजहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 51/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

सीएसपी के अनुसार, प्रकरण में धारा 147 (2), 127, 62, 49 बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो ए के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वारदात में नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट