सरगुजा

बुनियाद कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण इकाई है-ताम्रकार
28-Sep-2021 4:51 PM
बुनियाद कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण इकाई है-ताम्रकार

सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक व संगठनात्मक परिचर्चा 

अम्बिकापुर, 28 सितंबर। कांग्रेस सेवा दल की सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक एवं संगठनात्मक परिचर्चा अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक संतोष पांडे, महासचिव मनोज वर्मा एवं राजेश प्रसाद गुप्ता, मध्य क्षेत्र के संचार समन्वयक वत्सल मेहता,कांग्रेस सेवा दल की संचार प्रमुख प्रियंका श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति में नवनिर्मित राजीव भवन अंबिकापुर में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डी कर के छाया चित्र पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा छायाचित्र पर सूत माला एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से प्रारंभ की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र ने कांग्रेस सेवा दल के संविधान कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुनियाद स्तर पर हमें अनुशासित एवं सुनियोजित ढंग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया। 

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई के निर्देशन में छत्तीसगढ़ सहित भारत के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस सेवा दल की इकाइयां सक्रियता से काम करते हुए बुनियादी स्तर तक पहुंचने में हम सफल हो रहे हैं।

श्री ताम्रकार ने सहभागी संभाग स्तरीय कार्यक्रम में आए समस्त जिला अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा भी की तथा कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि संगठन में किसी तरह की निष्क्रियता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही मासिक ध्वज वंदन को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बुनियाद कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण इकाई है, इस पर सक्रियता से हमें भाग लेना है।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक संतोष पांडे ने प्रशिक्षण विधाओं के माध्यम से जिले के आए हुए समस्त सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महासचिव मनोज वर्मा एवं राजेश प्रसाद गुप्ता ने कांग्रेस सेवा दल के अनुशासन एवं सुनियोजित कार्यों पर प्रकाश डाला कांग्रेस सेवा दल के सरगुजा संभाग बैठक में जिला कोरिया सूरजपुर सरगुजा बलरामपुर एवं जशपुर से जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी सहित यंग ब्रिगेड के युवा उत्साही कार्यकर्ता एवं सरगुजा जिला से महिला कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारिणी सहित प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठन संतोष पांडे ने किया एवं स्वागत भाषण और आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के मुख्य संगठन अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरी ने किया।
जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के समस्त पदाधिकारियों एवं सरगुजा महिला संगठन इकाई के द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news