बिलासपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 8 जून। दस सवारियों से भरे आटो रिक्शा को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने मोड़ पर टक्कर मार दी। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
घटना कल देर रात रतनपुर के पास कंचनपुर मोड़ की है। शिवतराई कोटा क्षेत्र के 8 लोग एक आटो रिक्शा में रतनपुर के पास बानाबेल गांव में एक छठी समारोह में आए थे। सभी रात करीब 11.30 बजे वापस लौट रहे थे। कंचनपुर मोड़ पर एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने उनकी ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर से आटो रिक्शा लुढ़कते हुए कई फीट दूर जाकर पलट गई। इससे दो महिलाएं सुनीता मेश्राम (40 वर्ष) और निरसिय गोंड (39 वर्ष) क घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा आठ महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें राहगीरों और डायल 112 की मदद से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायल महिलाओं को सिम्स चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया गया। घायल महिलाओं में गुलाब बाई, अनिता गोंड, भारती गोंड, विमला गों, संतोषी, दीप्ति, मनोज व सोना बाई शामिल हैं। घटना के बाद से बोलेरो चालक फरार है। ग्रामीण जब रतनपुर थाने में घटना की सूचना देने के लिए तो वहां पुलिस स्टाफ सो रहा था, जो आवाज देने पर भी नहीं जागे। तब लोगों ने कोटा थाने में घटना की जानकारी दी।


