बिलासपुर
असम के विकास को नई गति मिलेगी- तोखन साहू
13-May-2026 1:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर मुख्यमंत्री सरमा को दी शुभकामनाएं
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बिलासपुर, 13 मई। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में असम विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। ।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद तोखन साहू ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने असम के नवगठित नेतृत्व के सफल और जनहितकारी कार्यकाल के लिए भी आशीर्वाद मांगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


