बिलासपुर

गर्लफ्रेंड के सामने डांट सुनी तो कारोबारी पर चाकू से हमला
19-May-2026 1:19 PM
गर्लफ्रेंड के सामने डांट सुनी तो कारोबारी पर चाकू से हमला

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

बिलासपुर, 19 मई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद स्टील कारोबारी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील की है। यहां कारोबारी गुड्डू मिश्रा पर एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक घटना 17 मई 2026 की है।  जांच में सामने आया कि सरस्वती स्टील में काम करने वाले एक कर्मचारी को उसके मालिक ने रहने के लिए परिसर में ही एक कमरा दिया हुआ था। कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ वहां रहता था। घटना वाले दिन कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था और कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को दे गया था।

बताया जा रहा है कि दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर उस कमरे में पहुंचा था। इसी दौरान सरस्वती स्टील के संचालक गुड्डू मिश्रा वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों को देखकर नाराजगी जताई और कहा कि यहां इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक उस समय वहां से चला गया और जाते-जाते कहा कि अब वह वापस नहीं आएगा। लेकिन गर्लफ्रेंड के सामने डांट खाने की बात उसे नागवार गुजरी और वह अंदर ही अंदर गुस्से में भर गया।

कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ वापस लौटा। उसने बाहर से आवाज लगाई, अंकल, दरवाजा खोलिए। जैसे ही गुड्डू मिश्रा ने दरवाजा खोला, युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। वार उनके घुटने के ऊपर जांघ में लगा। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सिरगिट्टी थाना पुलिस के अनुसार मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

अन्य पोस्ट