बिलासपुर

फार्महाउस में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, संचालक समेत 8 गिरफ्तार
18-May-2026 1:19 PM
फार्महाउस में जुए के फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, संचालक समेत 8 गिरफ्तार

  3.80 लाख नकद, लग्जरी गाड़ियां और मोबाइल जब्त, गैरजमानती धाराओं में कार्रवाई  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 18 मई। जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित गातौरी के वृंदावन ग्रीन फार्महाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने कल देर रात छापामारी की सीएसपी सिविल लाइंस और एसडीओपी कोटा की संयुक्त टीम ने फार्महाउस संचालक सहित आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ गैरजमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्महाउस में लंबे समय से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां कई लोग दांव लगाते मिले। मौके से भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और चारपहिया वाहन बरामद किए गए।

पकड़े गए आरोपियों में ओम नगर निवासी रोशन सिंह, राजीव गांधी चौक निवासी मुन्ना गोयल, दीनदयाल कॉलोनी मंगला निवासी विकास सिंह, विद्या नगर निवासी फार्महाउस संचालक मनीष शर्मा, नीरज शर्मा, राम लाइफ सिटी सकरी निवासी दीपक अग्रवाल, तखतपुर निवासी चंद्रकिशन अग्रवाल और तिफरा निवासी मयंक सोनकर शामिल हैं।

छापे के दौरान पुलिस ने 3 लाख 80 हजार रुपये नकद, 11 मोबाइल फोन और पांच चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूरे मामले में कोनी थाना में जुआ एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट